State Wise Famous Temples in India in Hindi PDF Useful For Competitive Exam

0
8852

State Wise Famous Temples In India in Hindi

भारत के प्रसिद्ध मंदिर: यहां भारत में प्रसिद्ध मंदिरों की सूची दी गई है। निम्नलिखित तालिका में, उम्मीदवारों को भारत में प्रसिद्ध मंदिरों की सूची विस्तार से मिलेगी। भारत के ये प्रसिद्ध मंदिर देश के विभिन्न स्थानों में स्थित हैं। वे अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग समयसीमा में बनाए गए हैं।
हिंदू भक्ति और प्रार्थना के लिए “मंदिर” या “मंदिर” कहे जाने वाले मंदिरों में जाते थे क्योंकि उनका मानना ​​था कि यह वह जगह है जहां सर्वशक्तिमान रहते थे। इस विश्वास के आधार पर, प्राचीन भारतीय राजाओं ने पूरे देश में कई भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया। भारत में लगभग जहाँ भी आप देखते हैं, वहाँ उत्तम मंदिर हैं। लगभग हर मंदिर विभिन्न प्र

भारत के प्रमुख मंदिर की सूची | Bharat Ke Pramukh Mandir List

क्र.सं.मंदिर का नामस्थानराज्य
1.वैष्णो देवी मंदिरकटराजम्मू कश्मीर
2.अमरनाथ मंदिरपहलगामजम्मू कश्मीर
3.काशी विश्वनाथ मंदिरवाराणसीउत्तर प्रदेश
4.श्री राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेश
5.स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिरनई दिल्लीदिल्ली
6.लोटस टेंपल (Bahai Temple)नई दिल्लीदिल्ली
7.स्वर्ण मंदिरअमृतसरपंजाब
8.दक्षिणेश्वर काली मंदिरकोलकातापश्चिम बंगाल
9.बद्रीनाथ मंदिरचमोलीउत्तराखंड
10.केदारनाथ मंदिररुद्रप्रयागउत्तराखंड
11.गंगोत्री मंदिरउत्तरकाशीउत्तराखंड
12.यमुनोत्री मंदिरउत्तरकाशीउत्तराखंड
13.मरकंडेश्वर महादेव मंदिरकुरुक्षेत्रहरियाणा
14.ज्वालामुखी मंदिरकांगड़ाहिमाचल प्रदेश
15.बाबा बालकनाथ मंदिरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
16.हिडिंबा देवी मंदिरमनालीहिमाचल प्रदेश
17.मणिकरण मंदिरकुल्लूहिमाचल प्रदेश
18.दिलवाड़ा जैन मंदिरमाउंट आबूराजस्थान
19.बिरला मंदिरजयपुरराजस्थान
20.करणी माता मंदिरबीकानेरराजस्थान
21.सोमनाथ मंदिरवेरावलगुजरात
22.द्वारकाधीश मंदिरद्वारकागुजरात
23.बहुचरा माता मंदिरमेहसाणागुजरात
24.त्रंबकेश्वर मंदिरनासिकमहाराष्ट्र
25.शिर्डी साईं बाबाशिर्डीमहाराष्ट्र
26.शनि शिंगणापुर मंदिरशिंगणापुरमहाराष्ट्र
27.सिद्धिविनायक मंदिरमुंबईमहाराष्ट्र
28.विठोबा मंदिरपंढरपुरमहाराष्ट्र
29.रुद्रेश्वर स्वामी (Thousand Pillar) मंदिरहनामकोंडातेलंगाना
30.रामप्पा मंदिरवरंगलतेलंगाना
31.वेंकटेश्वरा स्वामी मंदिरतिरुमलाआंध्र प्रदेश
32.वाराहा लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिरविशाखापट्टनमआंध्र प्रदेश
33.मल्लिकार्जुन (श्रीशैलम) मंदिरकुरनूलआंध्र प्रदेश
34.श्री रंगनाथ स्वामी मंदिरनेल्लोरआंध्र प्रदेश
35.वीरभद्र मंदिरअनंतपुरआंध्र प्रदेश
36.विरुपाक्ष / विट्ठल मंदिरहंपीकर्नाटक
37.गोमतेश्वर मंदिरश्रवणबेलगोलाकर्नाटक
38.मुरूदेश्वर मंदिरमुरूदेश्वरकर्नाटक
39.सबरीमाला मंदिरपेरियार टाइगर रिजर्वकेरल
40.श्री पद्मनाथ स्वामी मंदिरतिरुअनंतपुरमकेरल
41.मीनाक्षी मंदिरमदुरईतमिलनाडु
42.नटराज मंदिरचिदंबरमतमिलनाडु
43.रंगनाथ स्वामी मंदिरश्रीरंगमतमिलनाडु
44.बृहदेश्वर मंदिरतंजावुरतमिलनाडु
45.मुरूगन मंदिरपलानीतमिलनाडु
46.शोर मंदिरमहाबलीपुरमतमिलनाडु
47.खजुराहो मंदिरछतरपुरमध्य प्रदेश
48.महाकालेश्वर मंदिरउज्जैनमध्य प्रदेश
49.ओंकारेश्वर मंदिरखंडवामध्य प्रदेश
50.सहस्रबाहु मंदिरग्वालियरमध्य प्रदेश
51.महाबोधि मंदिरबोधगयाबिहार
52.मुंडेश्वरी देवी मंदिरकैमूरबिहार
53.बैद्यनाथ मंदिरदेवघरझारखंड
54.जगन्नाथ मंदिरपूरीउड़ीसा
55.कोणार्क सूर्य मंदिरकोणार्कउड़ीसा
56.लिंगराज मंदिरभुवनेश्वरउड़ीसा
57.भोरमदेव मंदिरचौरागाँवछत्तीसगढ़
58.महामाया मंदिररतनपुरछत्तीसगढ़
59.दंतेश्वरी मंदिरबस्तरछत्तीसगढ़
60.कामाख्या देवी, उमानंद देवलोई मंदिरगुवाहाटीअसम
61.नवग्रह मंदिरचित्राचल पहाड़ीअसम
62.उग्रतारा मंदिरगुवाहाटीअसम
63.सुंदरी मंदिरमाताबड़ीत्रिपुरा
64.उनाकोटी गुफा मंदिरउनाकोटी गुफात्रिपुरा
65.मालिनीथान / आकाशगंगा मंदिरसियांग जिलाअरुणाचल प्रदेश
66.नार्तियांग दुर्गा मन्दिरपश्चिम जयंतियामेघालय
67.किराँतेश्वर महादेव मन्दिरलेगशिप नगरसिक्किम
68.दीमापुर कालीबारी मंदिरदीमापुरनागालैंड

भारत के प्रमुख मंदिर संबंधित तथ्य

  • चूहों का मंदिर, राजस्थान के बीकानेर में स्थित करणी माता मंदिर को कहा जाता है |
  • भगवान कृष्ण को समर्पित द्वारकाधीश मंदिर गुजरात के द्वारका में स्थित है जो कि चार धाम में शामिल है |
    • द्वारका में ही नागेश्वर मंदिर है, जो 12 ज्योतिर्लिंग में शामिल है |
  • गुजरात के मेहसाणा में बहुचरा माता मंदिर किन्नर समुदाय की लोक देवी मानी जाती है |
  • मेहसाणा में मोढेरा सूर्य मंदिर को चालुक्य वंश के भीम – प्रथम ने 1026 ईस्वी में बनाया था |
  • विठोबा मंदिर, महाराष्ट्र के पंढरपुर में भगवान विष्णु को समर्पित है, जिसका निर्माण 13वीं शताब्दी में होयसल वंश ने करवाया था |2014 में यहां पहली बार महिला और पिछड़े वर्ग के पुजारियों को अनुमति दी थी |
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर का निर्माण मराठा राणाजी शिंदे ने करवाया था यह 12 ज्योतिर्लिंग में शामिल है |
  • कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में गंग वंश ने करवाया था |
  • छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में चौरागाँव में स्थित भोरमदेव मंदिर को छत्तीसगढ़ का खजुराहो भी कहते हैं |
  • गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में प्रत्येक वर्ष अंबुबाची का मेला भरता है |
  • एक ही पत्थर से सबसे बड़ी शिवजी के नंदी की मूर्ति वीरभद्र मंदिर आंध्र प्रदेश में है |
  • कर्नाटक में गोमतेश्वर मंदिर (जैन) में एक पत्थर द्वारा सबसे ऊंची मूर्ति (17 मीटर) स्थित है |
  • तिरुवनंतपुरम में स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर विश्व का सबसे अमीर मंदिर है |
  • तमिलनाडु के तंजावुर में भगवान शिव को समर्पित बृहदेश्वर मंदिर, जिसे राजराजेश्वर मंदिर भी कहते हैं क्योंकि इसका निर्माण राजराज प्रथम (चोल वंश) ने करवाया था |
  • तमिलनाडु के महाबलीपुरम में स्थित शोर मंदिर सहित सभी मंदिरों को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है, इन्हें 7 पैगोडा भी कहा जाता है |

भारत के प्रमुख मंदिर विस्तार से

1. वैष्णो देवी

  • वैष्णो देवी मंदिर जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के कटरा में स्थित है |
  • इस मंदिर का निर्माण महाराजा गुलाब सिंह ने 1846 में करवाया था |
  • भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से कटरा के बीच ही चली थी |

2.बद्रीनाथ मंदिर

  • बद्रीनाथ मंदिर, अलकनंदा नदी के पास में उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है |
  • यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है |
  • बद्रीनाथ, चार धाम में शामिल है |

3.केदारनाथ मंदिर

  • केदारनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है |
  • यह मंदिर 5 पंच केदार और 12 ज्योतिर्लिंग में शामिल है |
  • केदारनाथ मंदिर मंदाकिनी नदी के किनारे उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में है |
5 पंच केदार में 1.केदारनाथ, 2.रुद्रनाथ, 3.मद्महेश्वर, 4.तुंगनाथ और 5.कल्पेश्वर मंदिर शामिल है |

4.काशी विश्वनाथ मंदिर

  • काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है |
  • यह भगवान शिव को समर्पित है |
  • काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण 1780 ईस्वी में हुआ था |

5.स्वर्ण मंदिर

  • सिखों का पवित्र स्थल, स्वर्ण मंदिर पंजाब के अमृतसर में स्थित है |
  • इसका निर्माण सिक्खों के पांचवे गुरु अर्जुन साहिब ने करवाया था |
  • ऐसे श्री हरमंदिर साहिब / श्री दरबार साहिब भी कहते हैं |
  • इसका निर्माण 1604 में हुआ था |

6.दिलवाड़ा जैन मंदिर

  • दिलवाड़ा जैन मंदिर राजस्थान के माउंट आबू के पास सिरोही जिले में है |
  • यह जैन धर्म के अनुयायियों का स्थल है |
  • इस मंदिर का निर्माण विमल शाह ने 1031 ईस्वी में करवाया था |
  • रणकपुर जैन मंदिर पाली जिले में है, जिसका निर्माण दमा शाह ने करवाया था |

7.सोमनाथ मंदिर

  • भगवान शिव को समर्पित सोमनाथ मंदिर गुजरात में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग में शामिल है |
  • सोमनाथ मंदिर को पहला ज्योतिर्लिंग भी माना जाता है |
  • वर्तमान सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण 1950 में सरदार वल्लभभाई द्वारा हुआ था |
  • 1025 ईस्वी में मोहम्मद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था उस समय भीम-I का शासन था |
  • वर्तमान में सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है |

8.खजुराहो मंदिर

  • खजुराहो में अनेक मंदिर है यह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है |
  • इन मंदिरों का निर्माण चंदेल वंश के शासकों ने 10वीं और 11वीं शताब्दी में करवाया था |
  • खजुराहो मंदिर यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल है |
  • प्रसिद्ध कंदरिया महादेव मंदिर भी खजुराहो में ही है |

9.सहस्रबाहु मंदिर

  • सहस्त्रबाहु मंदिर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित है |
  • यह भगवान विष्णु और शिव दोनों को समर्पित है |
  • इसका निर्माण 1093 में कच्छपघात राजवंश के महिपाल ने करवाया था |
  • इसे सास बहू मंदिर भी कहा जाता है |
  • Note – सास बहु मंदिर उदयपुर, राजस्थान में भी है |

10.जगन्नाथ मंदिर

  • चार धाम में शामिल जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा के पुरी में स्थित है |
  • यह मंदिर भगवान जगन्नाथ के साथ बलदेव और सुभद्रा को भी समर्पित है |
  • इस मंदिर का निर्माण गंग वंश के शासक अनंतवर्मन चोडगंगा ने करवाया था |
  • इसे सफेद पैगोडा भी कहा जाता है | इसके अलावा कोणार्क सूर्य मंदिर को ब्लैक पैगोडा कहते हैं |

11.रामप्पा मंदिर

  • रामप्पा मंदिर तेलंगाना में वारंगल जिले में स्थित है |
  • इसे रामलिंगेश्वरा मंदिर भी कहते हैं |
  • इस मंदिर के शिल्पकार रमप्पा पर इस मंदिर का नाम रखा गया है
  • इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में काकतीय वंश के गणपति देवा ने करवाया था |
  • 2021 में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया यहां से पढ़ें यूनेस्को विश्व धरोहर सूची

12.वेंकटेश्वरा स्वामी मंदिर

  • यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुमला में स्थित है |
  • यह मंदिर श्री वेंकटेश्वरा (विष्णु) को समर्पित है |
  • शुरुआत में इसका निर्माण तमिल शासक और बाद में चोल वंश ने करवाया था |
  • इस मंदिर को तिरुपति बालाजी मंदिर, तिरुमाला मंदिर, सात पहाड़ियों का मंदिर भी कहते हैं |
  • मंदिर में आने वाले दान के अनुसार यह विश्व का सबसे अमीर मंदिर है |

13.विरुपाक्ष मंदिर

  • विरुपाक्ष मंदिर कर्नाटक के हंपी में स्थित है |
  • यह भगवान शिव को समर्पित हैं |
  • इस मंदिर का निर्माण विजयनगर साम्राज्य के दौरान करवाया था |
  • विरुपाक्ष मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है |

14.विट्ठल मंदिर

  • विट्ठल मंदिर भी कर्नाटक के हंपी में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित है |
  • इसका निर्माण भी विजयनगर साम्राज्य के दौरान हुआ था |
  • विट्ठल मंदिर का चित्र हंपी के प्रतीक के रूप में प्रत्येक जगह दिखता है और यह ₹50 के नोट पर भी है |

State Wise Famous Temples In India PDF In Hindi: FAQ

तिरुपति बालाजी मंदिर कहां पर है ?

तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुमाला में स्थित है | इस मंदिर को वेंकटेश्वरा स्वामी मंदिर भी कहते हैं |

जगन्नाथ मंदिर कहां पर स्थित है ?

जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा के पुरी में स्थित है, जो प्रत्येक वर्ष रथ यात्रा के कारण प्रसिद्ध है | इसे सफेद पैगोडा भी कहते हैं |

500 Competitive Exams Covered 45000 Test Series Daily Free Quizzes Current Affairs Previous Year P

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here